पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर कई स्कीम लाता रहता है। इनमें निवेश करके लोग अच्छी बचत कर पाते हैं, लेकिन इसके तहत कई नियम भी होते हैं। इसी क्रम में पोस्ट ऑफिस ने अपने एक नियम में बड़ा बदलाव किया है, जिसके तहत अब आपको पोस्ट ऑफिस के कई कामों में पासबुक की जरूरत होगी। दरअसल, अब कुछ कार्य के लिए पासबुक को अनिवार्य कर दिया गया है। अब अगर आपको आरडी, एमआईएस, सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम, किसान विकास पत्र या नेशनल सेविंग स्कीम जैसी योजनाओं के अकाउंट को बंद करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए पासबुक जमा कराना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में यदि आप निवेश की मैच्योरिटी पूरी होने पर पैसा निकालकर अकाउंट क्लोज कराना चाहते हैं, तो आपके सबसे पहले पासबुक जमा करना होगा उसके बाद ही आपका काम हो पाएगा। हाल ही में नए नियम को लेकर पोस्ट ऑफिस ने एक सर्कुलर जारी कर जानकारी दी है।