Ayushman Card Benefits: शहरी इलाके हों या फिर ग्रमीण क्षेत्र, आप जहां देखेंगे आपको वहां ऐसे लोग जरूर नजर आ जाते हैं जो गरीब वर्ग से आते हैं या फिर जरूरतमंद हैं। हर साल सरकार की तरफ से कई ऐसी योजनाओं को लॉन्च किया जाता है, जिससे लोगों तक मदद पहुंचाई जाती है। इनमें राज्य और केंद्र सरकार की अलग-अलग योजनाएं शामिल हैं। ऐसी ही एक योजना आयुष्मान भारत योजना है, जिसका अब नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सूचीबद्ध अस्पतालों में करवा सकता है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो पहले अपनी पात्रता की जांच जरूर कर लें। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...