फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: अगर आप भी खुलवाना चाहते हैं पोस्ट ऑफिस में बचत खाता, तो यहां जानें तरीका

Fri, 09 Jun 2023 08:38 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट कैसे खुलवाते हैं? - फोटो : Istock
Post Office Saving Account: आप चाहें नौकरी करके कमाई करते हैं या फिर अपना काम धंधा करके, लेकिन लगभग हर कोई अपने पैसे को बचाकर रखता है। कोई बैंक में रखता है, तो कोई कई तरह की स्कीम में निवेश करता है ताकि उसे अच्छा रिटर्न मिल सके। यही नहीं, अगर आप चाहें तो अपने पैसे को पोस्ट ऑफिस यानी डाकघर में बचत खाता खुलवाकर भी रख सकते हैं। इसमें आपको कई सुविधाओं के अलावा आकर्षक ब्याज भी मिलता है। ऐसे में अगर आप चाहें तो पोस्ट ऑफिस में अपना बचत खाता खुलवा सकते हैं और इसका प्रोसेस बेहद आसान है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि आप कैसे डाकघर में अपना बचत खाता खुलवा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट कैसे खुलवाते हैं? - फोटो : Istock
पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खुलवाने का तरीका:-

स्टेप 1
  • अगर आप चाहें तो आप भी पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खुलवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस जाना है
  • यहां जाकर आपको खाता खुलवाने वाला फॉर्म लेना है
विज्ञापन

3 of 5
पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट कैसे खुलवाते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फॉर्म को लेकर आपको भरना है
  • इसमें आपसे आपका नाम, जन्मतिथि, पता और मोबाइल नंबर जैसी जानकारियां मांगी जाएंगी
  • आपको सभी जानकारियां भर देनी हैं

4 of 5
पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट कैसे खुलवाते हैं? - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
स्टेप 3
  • फॉर्म भरने के बाद आपको यहां पर मांगे गए दस्तावेज की कॉपी लगानी है
  • इसमें आपको अपना आधार कार्ड और एक एड्रेस प्रूफ लगाना होता है
  • एड्रेस प्रूफ में आपका आधार कार्ड भी चल सकता है या फिर आप बिजली का बिल या राशन कार्ड आदि लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट कैसे खुलवाते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 4
  • इसके बाद इस भरे हुए फॉर्म को और दस्तावेजों को पोस्ट ऑफिस में जमा करवा दें
  • जमा करवाने के कुछ दिनों बाद आपका बचत खाता खोल दिया जाता है और फिर आप अपने खाते में पैसे जमा करवा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें