फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Portable AC: गर्मियां हो गई हैं शुरू, घर ले आएं यह पोर्टेबल एसी, सिर्फ इतनी है कीमत

Thu, 13 Mar 2025 01:55 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको एक बेहद ही खास तरह के एसी के बारे में बताने जा रहे हैं। यह एक पोर्टेबल एसी है। गर्मी से निजात पाने के लिए इस सीजन आप पोर्टेबल एसी को खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Portable AC - फोटो : AdobeStock
गर्मियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। आने वाले कुछ महीनों में गर्मियों का प्रभाव और अधिक बढ़ेगा। पिछले साल रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ी थी। मौसम विभाग के अनुसार इस साल भी लोगों को भीषण गर्मी के साथ लू का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में गर्मी के प्रभाव से राहत पाने के लिए लोग कई तरह के उपायों को अपनाते हैं। कई लोग इससे निजात पाने के लिए अपने घरों में एसी को लगवाते हैं। हालांकि, बाजार में एसी काफी महंगी कीमत पर मिलते हैं। इसके अलावा समय-समय पर इसकी सर्विसिंग में भी काफी पैसे खर्च होते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक बेहद ही खास तरह के एसी के बारे में बताने जा रहे हैं। यह एक पोर्टेबल एसी है। गर्मी से निजात पाने के लिए इस सीजन में आप पोर्टेबल एसी को खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
Portable AC - फोटो : AdobeStock
पोर्टेबल एसी एक खास तरह का एयर कंडीशनर होता है, जिसे आप एक जगह से दूसरी जगह आसानी से ले जा सकते हैं। यह काफी सुविधाजनक होता है। पोर्टेबल एसी स्प्लिट या विंडो एसी की तुलना में सस्ते होते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Portable AC - फोटो : AdobeStock
बाजार में मिलने वाले कई पोर्टेबल एसी एनर्जी एफिशिएंट होते हैं। इनका उपयोग करने पर बिजली की काफी कम खपत होती है। इसकी कूलिंग कैपैसिटी भी काफी अच्छी होती है। इसको ऑन करने के बाद कमरा काफी जल्दी ठंडा हो जाता है। 

Home Loan: लेने जा रहे हैं होम लोन? तो जरूर जान लीजिए किन-किन दस्तावेजों की होती है जरूरत

4 of 5
Portable AC - फोटो : AdobeStock
पोर्टेबल एसी में आपको कई तरह के शानदार फीचर्स भी मिलते हैं। वहीं अगर इनकी कीमत की बात करें ते ये बाजार या ई-कॉमर्स साइटों पर करीब 25 से लेकर 40 हजार रुपये की कीमत के आसपास मिल जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Portable AC - फोटो : AdobeStock
बाजार में पोर्टेबल एसी के कई तरह के ऑप्शन्स मिल जाएंगे। अलग-अलग सेगमेंट, फीचर्स और कैपिसिटी के मुताबिक इनकी कीमत भी अलग-अलग है। पोर्टेबल एसी को खरीदने से पहले आपको उसके फीचर्स और कूलिंग कैपिसिटी के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें