Pollution Safety Tips: दीपावली के बाद दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में प्रदूषण का प्रभाव काफी बढ़ जाता है। AQI बढ़ने के कारण व्यक्ति का सांस लेना काफी दूभर हो जाता है। वहीं अगर आप अस्थमा जैसी किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या से परेशान हैं। ऐसे में इस दौरान आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वायु प्रदूषण में बाहर निकलते समय लोगों को आंख में जलन का भी एहसास होता है। इसके अलावा बढ़े हुए प्रदूषण के कारण कई लोग गले में इंफेक्शन की शिकायत भी करते हैं। ऐसे में बढ़े हुए इस प्रदूषण में आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं। इस स्थिति में आपको कई तरह की बीमारियां घेर सकती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ खास सेफ्टी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अमल में लाकर आप वायु प्रदूषण के प्रभाव से बच सकते हैं।