Pradhan Mantri Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: भारत सरकार जितनी भी योजनाएं चलाती हैं उन सब में अलग-अलग तरह के लाभ दिए जाते हैं। मुफ्त इलाज से लेकर आर्थिक लाभ देने जैसी कई योजनाएं मौजूदा समय में चल रही हैं जिनसे एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े भी हैं और लाभान्वित हो रहे हैं। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिसके तहत 18 पारंपरिक व्यापारों को जोड़ा गया है और इनसे जुड़े लोगों को लाभ दिए जाते हैं, लेकिन क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं? क्या आप जानते हैं इस योजना से जुड़ने वाले लोगों को क्या लाभ दिए जाते हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में...