Ayushman Card Free Treatment: सरकारें जितनी भी लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती हैं, उनसे एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं और लाभ ले रहे हैं। सरकार भी इन योजनाओं पर सालाना काफी पैसे खर्च करती है। इसी क्रम में एक योजना है आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना। इस योजना का संचालन केंद्र सरकार करती है और ये एक स्वास्थ्य योजना है, जिसके अंतर्गत पात्र लोगों का मुफ्त में इलाज किया जाता है। योजना के अंतर्गत पहले पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में जाकर अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है, लेकिन क्या आपको पता है कि आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त में इलाज करवाना है? शायद नहीं, तो कोई नहीं। आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...