फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में जुड़ने के बाद क्या आपको मिल सकता है लोन? यहां जानें

Sat, 11 May 2024 05:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Yojana Benefits List: किसी भी योजना को चलाने के पीछे का उद्धेश्य उसे जरूरतमंद, गरीब वर्ग और पात्र लोगों तक पहुंचाना होता है। देश में अनेकों तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। ऐसी ही एक योजना की शुरुआत हुई 17 सितंबर 2023 को, जिसका नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है। इस योजना को केंद्र सरकार ने शुरू किया और इस योजना का मकसद 18 पारंपरिक व्यापारों और इनमें काम करने वाले लोगों की आर्थिक मदद करना और उन्हें सक्षम बनाना है। ऐसे में अगर आप इस योजना से जुड़ते हैं, तो आपको कई तरह के आर्थिक लाभ भी दिए जाते हैं जिसमें से एक लोन की सुविधा है। पर क्या आपको लोन मिल सकता है? तो चलिए इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : istock
कौन है योजना के लिए पात्र?
  • बात अगर उन लोगों की करें, जो योजना के लिए पात्र हैं, तो इसमें फिशिंग नेट निर्माता और टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले लोग, पत्थर तराशने वाले, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर...
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : istock
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता, नाव निर्माता, राजमिस्त्री, नाई, मालाकार, धोबी, लोहार, सुनार, पत्थर तोड़ने वाले, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, ताला बनाने वाले, अस्त्रकार और मूर्तिकार शामिल हैं। ये सभी लोग इस योजना के लिए पात्र माने जाते हैं।

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : istock
क्या है लोन की सुविधा और किसे मिल सकता है?
  • दरअसल, पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद लाभार्थियों को कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसके लिए रोजाना 500 रुपये का स्टाईपैंड दिया जाता है। इसके अलावा लाभार्थी टूलकिट खरीद सके, इसके लिए 15 हजार रुपये भी देने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : istock
  • ठीक इसी तरह योजना से जुडने वाले लोगों को 3 लाख रुपये तक का लोन भी दिया जाता है। इसमें बना गारंटी और सस्ती ब्याज दर पर पहले एक लाख रुपये का लोन देने का प्रावधान है और फिर इस पैसे को तय समय पर चुकाने के बाद आप अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन ले सकते हैं। वहीं, इस लोन की सुविधा का लाभ योजना के लिए पात्र लोग उठा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें