देश में सभी लोगों को काम मिले और अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उत्पन्न हों इसके लिए केंद्र सरकार कई तरह की कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। कई ऐसी योजनाएं हैं जो किसानों के लिए चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं के तहत सरकार की कोशिश है कि किसानों की आय में बढ़ोतरी हो। इसी को ध्यान में रखकर मत्स्य पालन करने वालों के लिए केंद्र सरकार एक खास योजना चला रही है, जिसका नाम प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मछली पालक और चौथा सबसे बड़ा मछली निर्यातक देश है। यहां काफी संख्या में लोग मछली पालन का काम कर रहे हैं। यही वजह है कि मछली पालन के क्षेत्र में अपार संभावनाओं को देखते हुए सरकार मछली पालन को प्रोत्साहित कर रही है। अगर आप मछली पालन का व्यवसाय करना चाहते हैं तो इस योजना के तहत लाभ ले सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ...