फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किन किसानों को मिल सकता है पीएम किसान योजना का लाभ? आवेदन से पहले यहां जानें किसान

Wed, 24 Jul 2024 10:44 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना के लिए कौन किसान पात्र? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Yojana: भारत सरकार द्वारा कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनका लाभ पात्र लोगों को दिया जाता है। इसी में से एक योजना किसानों के लिए भी है जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना का लाभ सीधे तौर पर पात्र किसानों को दिया जाता है। अगर आप भी एक किसान हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं और लाभान्वित हो सकते हैं। बशर्ते आपका इस योजना के लिए पात्र होना जरूरी है। इसलिए अगर आप भी चाहते हैं कि आप इस योजना से जुड़कर लाभान्वित हों तो पहले आपको ये जानना होगा कि क्या आप इसके लिए पात्र हैं भी या नहीं। तो चलिए बिना देर किए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना के लिए कौन किसान पात्र? - फोटो : istock
कितना लाभ मिलता है लाभार्थियों को?
  • बात अगर पीएम किसान योजना के अंतर्गत मिलने वाले मौजूदा लाभ की करें तो पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं, इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। सरकार डीबीटी के माध्यम से इस पैसे को जारी करती है और सीधे पात्र किसानों के बैंक खाते में पैसा भेजा जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना के लिए कौन किसान पात्र? - फोटो : Freepik
किन किसानों को मिलेगा लाभ?
  • जो किसान आर्थिक रूप से कमजोर हैं
  • जिन किसानों के पास अपनी खेती लायक जमीन है
  • आवेदनकर्ता के नाम पर जमीन होना जरूरी है
  • जो किसान पात्रता की सारी शर्तों को पूरा करते हों आदि।

4 of 5
पीएम किसान योजना के लिए कौन किसान पात्र? - फोटो : istock
ऐसे जुड़ सकते हैं योजना से
  • अगर आप पीएम किसान योजना के लिए पात्र हैं तो आप इस योजना से जुड़ सकते हैं। इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है और फिर 'न्यू फॉर्मर रजिस्ट्रेशन' पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको अपनी बाकी की जानकारी भरनी होती है और आगे के प्रोसेस को फॉलो करना होता है जिसके बाद आपका आवेदन हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना के लिए कौन किसान पात्र? - फोटो : Istock
जारी हो चुकी हैं इतनी किस्त
  • प्रधानमंत्री किसान योजना के अंतर्गत जुड़े किसानों को अब तक 17 किस्त का लाभ मिल चुका है। पिछली किस्त यानी 17वीं किस्त का लाभ 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को दिया गया। वहीं, अब अगली बारी 18वीं किस्त की है जिसके लिए माना जा रहा है कि ये किस्त अक्तूबर में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर किस्त जारी होने की तारीख सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें