फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jan Dhan Yojana: जनधन योजना के तहत मिलते हैं ढेरों फायदे, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

Sat, 26 Feb 2022 10:52 AM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जनधन योजना के तहत मिलते हैं ढेरों फायदे - फोटो : istock
प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत देश के गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को कई सुविधाएं दी जा रही हैं। अगर आप भी जनधन खाताधारक हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। जनधन खाताधारकों को हर महीने केंद्र सरकार की ओर से हजारों रुपये का फायदा दिया जा रहा है। दरअसल, देश के गरीबों और जरूरतमंद लोगों के बीच बैंकिंग सुविधाओं का विकास करने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई थी। खास बात तो ये है कि यदि आपके जनधन खाते में जीरो बैलेंस है, तब भी आपको बैंक की ओर से पूरे 10 हजार रुपये तक की मदद मिल सकती है। सरकार की ओर से जनधन खाताधारकों को इस योजना के तहत 10 हजार रुपये की ओवरड्राफ्ट की सुविधा प्रदान की जा रही है। हालांकि, पहले बैंक की ओर से ग्राहकों को केवल 5 हजार रुपये तक ही ओवरड्राफ्ट की सुविधा दी जाती थी। वहीं, बाद में इसे बढ़ाकर 10 हजार कर दिया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
जनधन योजना के तहत मिलते हैं ढेरों फायदे - फोटो : istock
  • अगर आपको बैंक की ओवरड्राफ्ट सुविधा लेनी है तो आपका खाता 6 महीने पुराना होना चाहिए। ऐसा नहीं होने पर आपको 10 हजार रुपये का ओवरड्राफ्ट नहीं मिल पाएगा। ऐसे में आपको 2 हजार रुपये तक के ओवरड्राफ्ट की सुविधा जरूर मिल सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
जनधन योजना के तहत मिलते हैं ढेरों फायदे - फोटो : istock
जनधन योजना के फायदे
  • इस योजना से जुड़े कुछ फायदों की बात करें तो जनधन खाते में जमा राशि पर आपको ब्याज की सुविधा मिलती है। इसमें आप फ्री मोबाइल बैंकिंग का भी लाभ उठा सकते हैं। वहीं इस सरकारी योजना के तहत फायदे का पैसा सीधे आपके खाते में आता है।

4 of 5
जनधन योजना के तहत मिलते हैं ढेरों फायदे - फोटो : Istock
  • इसमें 10 हजार रुपये तक की ओवरड्राफ्ट की सुविधा दी जाती है। साथ ही RuPay कार्ड के साथ 1 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर भी मिलता है। जनधन खाताधारक को Debit Card भी दिया जाता है। इसके अलावा आप जीरो बैलेंस पर भी खाता चला सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जनधन योजना के तहत मिलते हैं ढेरों फायदे - फोटो : istock
  • इसमें खाता खुलवाने के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट pmjdy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आप किसी भी बैंक में जाकर ये खाता आसानी से खुलवा सकते हैं। इतना ही नहीं जनधन खाता रखने वाले ग्राहक श्रम योगी मानधन योजना की सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें