फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: क्या आपको मिल सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? यहां चेक करें पात्रता से लेकर लाभ तक सबकुछ

Wed, 26 Feb 2025 05:52 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है जिसमें से एक योजना प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना है। जो लोग इस योजना के लिए पात्र हैं वे इस योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana: कई ऐसी योजनाएं हैं जिनमें कोई आर्थिक लाभ तो नहीं दिया जाता, लेकिन कई अन्य तरह के लाभ दिए जाते हैं। इसमें राज्य और केंद्र सरकार दोनों की कई तरह की योजनाएं शामिल हैं। जैसे, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को ही ले लीजिए। इस योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना को 17 सितंबर 2023 को लागू किया गया था।

इस योजना के अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ देने का प्रावधान है। मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग इस योजना से जुड़े भी हैं। आप भी अगर इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है। तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस योजना के लिए पात्र हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
क्या आप इस योजना से जुड़ सकते हैं?

आपको अगर पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना है तो इसके लिए आपको पात्रता सूची चेक करनी होती है, क्योंकि जो लोग इस सूची में हैं सिर्फ वे ही इस योजना का लाभ ले सकते हैं:-
  • पत्थर तराशने वाले
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • अगर आप मूर्तिकार हैं
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • जो राजमिस्त्री है
  • जो ताला बनाने वाले हैं
विज्ञापन

3 of 6
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • मालाकार
  • धोबी और दर्जी
  • जो अस्त्रकार हैं
  • जो नाव निर्माता हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • अगर आप सुनार हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • नाई यानी बाल काटने वाले 
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं।

4 of 6
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
कैसे जुड़े योजना से?
  • अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
  • फिर आपको अपनी पात्रता चेक करवानी होती है और इसके बाद आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
  • फिर सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
क्या लाभ मिलते हैं वो भी जान लें:-
  • अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो बतौर लाभार्थी आपकी कुछ दिनों तक ट्रेनिंग चलती है। इसके लिए आपकी ट्रेनिंग चलने तक रोजाना आपको 500 रुपये देने का प्रावधान है
  • लाभार्थी टूलकिट खरीद सके जिसके लिए आपको 15 हजार रुपये देने का प्रावधान है
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • यही नहीं, योजना से जुड़ने वाले लाभार्थियों को लोन देने का प्रावधान है। इसमें आपको पहले एक लाख रुपये का लोन दिया जाता और फिर इसे वापस करने के बाद आपको अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन देने का प्रावधान है। ये लोन आपको सस्ती ब्याज दर और बिना गारंटी के देने का प्रावधान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें