PM Vishwakarma Yojana: क्या आप किसी सरकारी योजना से जुड़े हैं? अगर नहीं, तो पात्र होने पर आप इनसे जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं। सरकार इन योजनाओं के जरिए हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाने का काम करती है। ऐसे में अगर आप चाहें तो आप भी इन योजनाओं से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। जैसे- प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को ही ले लीजिए। इस योजना के अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यापारों को जोड़ा गया है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी कि आप पात्र हैं या नहीं। तो चलिए जानते हैं इस योजना की पात्रता सूची के बारे में। आप आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...