फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMVY: क्या आपको मिल सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? आवेदन से पहले ऐसे चेक करें पात्रता

Fri, 29 Mar 2024 03:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Yojana: क्या आप किसी सरकारी योजना से जुड़े हैं? अगर नहीं, तो पात्र होने पर आप इनसे जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं। सरकार इन योजनाओं के जरिए हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाने का काम करती है। ऐसे में अगर आप चाहें तो आप भी इन योजनाओं से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। जैसे- प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को ही ले लीजिए। इस योजना के अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यापारों को जोड़ा गया है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी कि आप पात्र हैं या नहीं। तो चलिए जानते हैं इस योजना की पात्रता सूची के बारे में। आप आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : istock
कौन है पात्र?
  • अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो आपकी उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होनी जरूरी है। इसके अलावा आप उन 18 पारंपरिक व्यापारों में शामिल होने चाहिए, जिनके बारे में आप आगे जानेंगे। अगर ऐसा होता है, तभी आप इस योजना का लाभ ले पाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : istock
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • अगर आप मूर्तिकार हैं
  • जो अस्त्रकार हैं
  • जो मालाकार हैं
  • धोबी और दर्जी
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : istock
  • पत्थर तराशने वाले
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • अगर आप सुनार हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • नाई यानी बाल काटने वाले
  • जो राजमिस्त्री है
  • जो नाव निर्माता हैं
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • जो ताला बनाने वाले हैं आदि ये सभी योजना के लिए पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : istock
ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-
  • अगर आप पात्र हैं, तो आपको आवेदन के लिए अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाना होता है
  • यहां जाकर आपके दस्तावेज चेक होते हैं और आपकी पात्रता भी चेक होती है
  • जांच सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें