फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में कौन कर सकता है आवेदन? सरकार देती है कई आर्थिक लाभ

Wed, 15 Oct 2025 03:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Vishwakarma Yojana Ke Liye Kaun Eligible Hai: अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है। जो लोग इस योजना के लिए पात्र होते हैं
विज्ञापन
1 of 6
पीएम विश्वकर्मा योजना में कौन कर सकता है आवेदन? - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Yojana Eligibility: भारत सरकार मौजूदा समय में कई तरह की योजनाएं चला रही हैं जो लाभकारी और कल्याणकारी भी हैं। अलग-अलग वर्गों के लिए अलग-अलग योजनाएं देश में चल रही हैं जिनके जरिए आर्थिक लाभ के अलावा सब्सिडी या अन्य तरह की मदद प्राप्त की जा सकती है। जैसे, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को ले लीजिए।

ये एक ऐसी योजना है जिसके तहत लाभार्थियों को आर्थिक मदद देने के अलावा उन्हें उनके काम में एडवांस बनाने के लिए कार्य किया जात है। इस योजना को भारत सरकार चलाती है जिससे मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। आप भी अगर इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है। तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस योजना से जुड़ सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप पात्रता के बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
पीएम विश्वकर्मा योजना में कौन कर सकता है आवेदन? - फोटो : Adobe Stock
योजना में कौन लोग आवेदन करने के लिए पात्र हैं?
  • अगर आप इस पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो आपका आगे दी गई पात्रता सूची में होना जरूरी है। ये पात्रता सूची उन 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े कामों की है जो लोग इस योजना के लिए पात्र हैं। इसके अलावा आवेदनकर्ता की उम्र 18 वर्ष होना अनिवार्य है। आप नीचे पात्रता सूची देख सकते हैं:-
विज्ञापन

3 of 6
पीएम विश्वकर्मा योजना में कौन कर सकता है आवेदन? - फोटो : Adobe Stock
  • जो लोग राजमिस्त्री हैं
  • पत्थर तोड़ने वाले हैं
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • जो लोग मूर्तिकार हैं
  • अगर फिशिंग नेट निर्माता हैं
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
  • जो ताला बनाने वाले हैं

4 of 6
पीएम विश्वकर्मा योजना में कौन कर सकता है आवेदन? - फोटो : Adobe Stock
  • जो अस्त्रकार हैं
  • नाई यानी बाल काटने वाले हैं
  • अगर आप मालाकार हैं
  • जो नाव निर्माता हैं
  • अगर आप सुनार हैं
  • पत्थर तराशने वाले हैं
  • धोबी और दर्जी हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता का काम करते हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं
विज्ञापन

5 of 6
पीएम विश्वकर्मा योजना में कौन कर सकता है आवेदन? - फोटो : Adobe Stock
योजना के तहत मिलने वाले लाभ ये हैं
  • अगर आप इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है। ये ट्रेनिंग एडवांस लेवल पर होती है जिसमें लाभार्थियों को उनके काम से जुड़ें एडवांस स्कील्स सिखाए जाते हैं। इसके लिए लाभार्थियों को ट्रेनिंग चलने तक रोजना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
  • लाभार्थी अपने काम के लिए टूलकिट खरीद सके जिसके लिए 15 हजार रुपये देने का प्रावधान है
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीएम विश्वकर्मा योजना में कौन कर सकता है आवेदन? - फोटो : Adobe Stock
  • योजना से जुड़े लोगों को लोन भी दिया जाता है जो सस्ती ब्याज दर पर देने का प्रावधान है। इसमें पहले 18 महीनों के लिए 1 लाख रुपये का लोन दिया जाता है। इसके बाद अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन 30 महीनों के लिए दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें