PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana Eligibility Criteria In Hindi: मौजूदा समय में देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं जिसमें कुछ योजनाएं राज्य सरकारों की तो कुछ योजनाएं भारत सरकार की हैं। इन योजनाओं से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े भी हैं और लाभ प्राप्त कर रहे हैं। जहां एक तरफ कई पुरानी योजनाओं में कुछ बदलाव कर उन्हें और बेहतर किया जाता है, तो वहीं सरकार समय-समय पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत भी करती रहती है।
इसी क्रम में एक योजना है जिसकी शुरुआत भारत सरकार द्वारा सितंबर 2023 में की गई और इस योजना का नाम है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना के तहत कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। इस योजना से जो लोग भी जुड़ते हैं उन्हें उनके काम के लिए ट्रेनिंग देने से लेकर अन्य तरह के लाभ देने का प्रावधान है। आप भी अगर इस योजना के लिए पात्र हैं तो इस योजना से जुड़ सकते हैं और लाभ प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस योजना से कौन जुड़ सकता है और कौन नहीं। अगली स्लाइड्स में आप पात्रता के बारे में जान सकते हैं...