फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Subhadra Yojana: सरकार किन महिलाओं को सुभद्रा योजना के अंतर्गत देती है 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता?

Mon, 18 Aug 2025 08:35 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुभद्रा योजना के अंतर्गत ओडिशा सरकार राज्य की महिलाओं को सालाना 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता को सालाना 2 किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। 
विज्ञापन
1 of 5
सुभद्रा योजना - फोटो : Adobe Stock
महिलाएं समाज और परिवार दोनों की आधारशिला हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण के बिना देश विकास नहीं कर सकता है। इसी चीज को ध्यान में रखते हुए केंद्र और राज्य सरकार समय समय पर महिलाओं के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन करती रहती हैं। इन योजनाओं के जरिए सरकार देश में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करके उनको स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाना चाहती है। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम सुभद्रा योजना है। इस स्कीम की शुरुआत ओडिशा सरकार ने की है। सुभद्रा योजना के अंतर्गत ओडिशा सरकार राज्य की महिलाओं को सालाना 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता को सालाना 2 किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। 
विज्ञापन

2 of 5
सुभद्रा योजना - फोटो : Adobe Stock
कई महिलाओं का अक्सर यह सवाल रहता है कि किन महिलाओं को ओडिशा सरकार सुभद्रा योजना का लाभ देती है? अगर आप भी इस बारे में जानना चाहती हैं, तो आज इस खबर के जरिए हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 

Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत 
विज्ञापन

3 of 5
सुभद्रा योजना - फोटो : Adobe Stock
सुभद्रा योजना का लाभ केवल वही महिलाएं ले सकती हैं, जो ओडिशा राज्य में रहती हैं। दूसरे राज्यों में रहने वाली महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं ले सकती हैं। सुभद्रा योजना में वही महिलाएं आवेदन करने के लिए पात्र हैं, जिनकी उम्र 21 से लेकर 60 साल के बीच है। 

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां 

4 of 5
सुभद्रा योजना - फोटो : Adobe Stock
अगर आप सुभद्रा योजना का लाभ लेने जा रही हैं तो आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि आपकी पारिवारिक आय 2.50 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। अगर आपकी पारिवारिक आय इससे ज्यादा है तो आपको इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। 

PM Mudra Yojana: कैसे मिलता है पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का लोन? जानिए यहां
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुभद्रा योजना - फोटो : Adobe Stock
इसके अलावा अगर आपके परिवार में कोई इनकम टैक्स भरता है तो इस स्थिति में भी आपको इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। सुभद्रा योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो आपको पात्रता की इन शर्तों के बारे में पता होना जरूरी है। अगर आप पात्रता की इन शर्तों को पूरा नहीं करती हैं तो आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है। 

रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की दिक्कत, 8 हजार रुपये निवेश करके इतने वर्षों में जुटा सकते हैं 2.26 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें