फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMVY: क्या आप ले सकते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना में मिलने वाले लाभ का फायदा? यहां जानें सब कुछ

Mon, 18 Mar 2024 12:57 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Yojana Eligibility: अगर बात सरकारी योजनाओं की करें, तो इन योजनाओं के जरिए काफी बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं। फिर चाहे ये लोग शहरों में रहते हैं या फिर ग्रामीण इलाकों में। इन योजनाओं पर काफी पैसे खर्च किए जाते हैं और सरकार समय-समय पर कई नई योजनाओं को भी जनता के समक्ष रखती है। ऐसी ही एक योजना प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है, जिसका लाभ 18 पारंपरिक व्यापारों में शामिल लोगों को मिलता है। अगर आप भी इस योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं, तो पहले आपको चेक करना पड़ेगा कि क्या आप पात्रता की श्रेणी में शामिल हैं या नहीं। तो चलिए जानते हैं पात्रता के बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : istock
क्या लाभ मिलते हैं?
  • बात अगर योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ की करें, तो इस योजना में पहले कौशल एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है और इसके बदले रोजाना 500 रुपये स्टाईपैंड दिया जाता है
  • वहीं, इसेंटिंव देने की भी सुविधा होती है
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : istock
  • लोग टूलकिट खरीद सके, इसके लिए 15 हजार रुपये देने का प्रावधान है
  • जबकि, बिना गारंटी के पहले एक लाख रुपये और फिर इसे लौटाने पर अतिरिक्त दो लाख रुपये दिए जाते हैं और ये सब सस्ती ब्याज दर पर मिलता है।

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Istock
कौन योजना के लिए पात्र है? यहां देखें पात्रता सूची:-
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • अगर आप सुनार हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • नाई यानी बाल काटने वाले 
  • अगर आप मूर्तिकार हैं
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो अस्त्रकार हैं
  • पत्थर तराशने वाले
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : istock
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • जो राजमिस्त्री है
  • जो नाव निर्माता हैं
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • जो लोग मालाकार हैं
  • धोबी और दर्जी
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें