फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की: किसे मिल सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? रोजाना 500 रुपये से लेकर लोन तक की सुविधा

Fri, 27 Dec 2024 07:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही कई तरह की योजनाएं चलाते हैं जिनमें से एक है पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: केंद्र सरकार कई सारी योजनाओं का संचालन करती है। जहां महिलाओं से लेकर किसानों तक के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं। जैसे, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना जिसे भारत सरकार ने पिछले साल सितंबर माह में शुरू किया। इस योजना के अंतर्गत कई तरह के आर्थिक लाभ देने का प्रावधान है। इसलिए अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन करके लाभ ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन लोग पात्र हैं। अगली स्लाइड्स में आप पात्रता सूची के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
पहले मिलने वाले लाभों के बारे में जान लें:-
  • अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको 15 हजार रुपये टूलकिट खरीदने के लिए दिए जाते हैं
  • कुछ दिनों की ट्रेनिंग भी दी जाती है और प्रशिक्षण चलने तक आपको रोजाना 500 रुपये भी दिए जाते हैं
  • इसमें लाभार्थियों को इसेंटिव देने का भी प्रावधान है
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
  • पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत सस्ती ब्याज दर पर और बिना गारंटी के लोन देने का भी प्रावधान है
  • आपको पहले एक लाख रुपये का लोन कुछ महीने के लिए दिया जाता है और जब आप इसे चुका देते हैं, तो इसके बाद आपको अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन दिया जाता है।

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
कौन लोग योजना से जुड़ने के लिए पात्र हैं:-
 
  • जो मालाकार हैं
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • जो राजमिस्त्री है
  • अगर आप सुनार हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • अगर आप मूर्तिकार हैं
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • धोबी और दर्जी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
  • जो नाव निर्माता हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • जो नाई यानी बाल काटने वाले
  • जो लोग पत्थर तराशने वाले हैं
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो अस्त्रकार हैं
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें