फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Vishwakarma Yojana: क्या है इस योजना से जुड़ने की पात्रता और कैसे कर सकते हैं आवेदन? यहां जानें

Thu, 20 Mar 2025 05:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana: कई ऐसी योजनाएं हैं जिनमें कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। जैसे, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना।
विज्ञापन
1 of 5
कैसे जुड़े पीएम विश्वकर्मा योजना से? - फोटो : Adobe Stock
Pradhan Mantri Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: अगर आपको किसी योजना से जुड़ना है तो आपको सबसे पहले ये चेक करना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं हैं। दरअसल, हर एक योजना की अपनी अलग-अलग पात्रता सूची होती है और जो लोग इस सूची में शामिल होते हैं सिर्फ उन्हें ही किस्त का लाभ मिल पाता है।

अगर आपको प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना से जुड़ना होता है तो आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है और ये सुनिश्चित करना होता है कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं। इस योजना से जुड़ने के बाद आपको 15 हजार रुपये टूलकिट के लिए, ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये और लोन जैसी सुविधा मिलती हैं। आप यहां जान सकते हैं कि कौन लोग इस योजना के लिए पात्र हैं और इस योजना में आप कैसे अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
कैसे जुड़े पीएम विश्वकर्मा योजना से? - फोटो : Adobe Stock
पहले जानिए कैसे करें आवेदन
  • अगर आपको इस योजना में आवेदन करना है तो इसके लिए आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जा सकते हैं
  • यहां पर जाकर आपको लॉगिन करना है और फिर आप यहां से आवेदन कर सकते हैं
विज्ञापन

3 of 5
कैसे जुड़े पीएम विश्वकर्मा योजना से? - फोटो : Adobe Stock
  • आप चाहें तो ऑफलाइन पंजीकरण भी करवा सकते हैं
  • इसके लिए आवेदनकर्ता को अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
  • यहां जाकर आप संबंधित अधिकारी से मिलकर अपना आवेदन करवा सकते हैं
  • इसके बाद आप योजना से बतौर लाभार्थी जुड़ सकते हैं।

4 of 5
कैसे जुड़े पीएम विश्वकर्मा योजना से? - फोटो : Adobe Stock
पीएम विश्वकर्मा योजना से कौन जुड़ सकता है?
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • जो अस्त्रकार हैं
  • अगर आप सुनार हैं
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • जो नाव निर्माता हैं
  • जो लोग फिशिंग नेट निर्माता हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैसे जुड़े पीएम विश्वकर्मा योजना से? - फोटो : Adobe Stock
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • पत्थर तराशने वाले
  • नाई यानी बाल काटने वाले
  • अगर आप मूर्तिकार हैं
  • अगर आप धोबी और दर्जी हैं
  • जो लोग मालाकार हैं
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो राजमिस्त्री हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें