फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMVY: क्या आप हैं पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र और क्या मिलते हैं इस स्कीम में लाभ? यहां जानें

Thu, 07 Mar 2024 12:53 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में जानें। - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Yojana: भारत सरकार अब तक कई ऐसी योजनाओं का संचालन कर चुकी है और कर भी रही है, जिनका लाभ देश की एक बड़ी जनसंख्या ले रही है। जहां किसी योजना में कोई सामान लाभार्थियों को दिया जाता है, तो किसी योजना के अंतर्गत आर्थिक लाभ देने का प्रावधान होता है। इसी कड़ी में एक योजना है 'प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना', जिसे केंद्र सरकार चला रही है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी। इसके बाद ही आप आवेदन कर पाएंगे। तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र हैं और लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में जानें। - फोटो : istock
पात्रता के बारे में जानें:-

पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत जो लोग पात्र हैं, उनमें 18 पारंपरिक व्यापारों को शामिल किया गया है। इसके अलावा जिन लोगों की उम्र 18 साल या उससे ज्यादा है वही आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में इस योजना के लिए वो लोग पात्र हैं...
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • फिशिंग नेट निर्माता
विज्ञापन

3 of 6
पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में जानें। - फोटो : istock
  • धोबी और दर्जी
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • अगर आप सुनार हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • नाई यानी बाल काटने वाले 
  • मालाकार
  • जो नाव निर्माता हैं

4 of 6
पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में जानें। - फोटो : pixabay
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो अस्त्रकार हैं
  • जो राजमिस्त्री है
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • अगर आप मूर्तिकार हैं
  • पत्थर तराशने वाले
  • पत्थर तोड़ने वाले
विज्ञापन

5 of 6
पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में जानें। - फोटो : istock
लाभर्थियों को मिलते हैं ये लाभ:-
  • अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं, तो आपको रोजाना एडवांस कौशल ट्रेनिंग दी जाती है और इसके लिए आपको रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड देने का प्रावधान है
  • साथ ही इसेंटिव की भी सुविधा है
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में जानें। - फोटो : istock
  • वहीं, 15 हजार रुपये लाभर्थियों को दिए जाते हैं, ताकि वे टूलकिट खरीद सके
  • वहीं, बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दर पर पहले एक लाख रुपये का लोन और इसे चुकाने पर अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोने दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें