फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में मिलते हैं ये 3 तरह के लाभ, क्या आपने किया आवेदन?

Tue, 08 Oct 2024 05:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभ। - फोटो : Amar Ujala
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana: जितनी भी योजनाएं देश में चल रही हैं उनसे किसी न किसी रूप में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। इन योजनाओं के जरिए जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाने का काम सरकार करती है। इसमें कई पुरानी योजनाएं चल रही हैं, तो वहीं समय-समय पर कई अन्य तरह की नई योजनाएं भी शुरू की जाती हैं। जैसे- पिछले साल सितंबर माह में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की शुरुआत हुई। इस योजना के तहत 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को लाभ दिया जाता है जिसमें आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। तो चलिए जानते हैं ये लाभ कौन से हैं। आप अगली स्लाइड्स में पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभों के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभ। - फोटो : Adobe Stock
ये तीन तरह के लाभ मिलते हैं:-
  • अगर आप भी इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है। इस ट्रेनिंग के जरिए आपको आपके काम में और बेहतर बनाया जाता है
  • वहीं, जितने दिन तक ये ट्रेनिंग चलती है उसके लिए आपको ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये का स्टाइपैंड दिया जाता है
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभ। - फोटो : Adobe Stock
  • जो लोग पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना से जुड़ते हैं उन्हें 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं। ये पैसे इसलिए दिए जाते हैं ताकि लाभार्थी टूलकिट खरीद सके। दरअसल, ये टूलकिट आपको ट्रेनिंग के लिए चाहिए होते हैं और अपने काम के लिए भी। इसलिए सरकार की तरफ से आपको ये लाभ दिया जाता है।

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभ। - फोटो : Adobe Stock
  • एडवांस ट्रेनिंग और टूलकिट के अलावा एक और लाभ योजना से जुड़े लाभार्थियों को दिया जाता है और वो है लोन।
  • दरअसल, इस योजना के अंतर्गत आपको बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दरों पर लोन देने का भी प्रावधान है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभ। - फोटो : Adobe Stock
  • इसमें लाभार्थी को पहले एक लाख रुपये का लोन दिया जाता है जिसे आपको तय समय के अंदर वापस करना होता है। फिर जो लोग इस पैसे को सही समय पर रिटर्न कर देते हैं, वे दोबारा अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन ले सकते हैं और इसे भी आपको तय समय पर वापस करना होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें