फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Vishwakarma Yojana: क्या आप इस योजना से जुड़कर रोजाना ले सकते हैं 500 रुपये? ऐसे करें चेक

Sat, 03 May 2025 03:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Vishwakarma Yojana Eligibility Criteria: पीएम विश्वकर्म योजना को भारत सरकार चला रही है जिसके तहत एक बड़ी संख्या में लोग इस योजना से जुड़े हैं। अगर आपको भी इससे जुड़ना है तो आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना से कौन जुड़ सकता है? - फोटो : Adobe Stock
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: हमारे देश में कई तरह की अलग-अलग योजनाएं चल रही हैं। वहीं, समय-समय पर जरूरत के हिसाब से कई नई योजनाओं को भी शुरू किया जाता है। इसके अलावा कई पुरानी योजनाओं को बेहतर करने के लिए उनमें बदलाव भी किए जाते हैं। सितंबर 2023 में केंद्र सरकार ने एक योजना शुरू की जिसका नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है। मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और अगर आप भी इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको रोजाना 500 रुपये मिल सकते हैं। इसलिए अगर आप इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना से कौन जुड़ सकता है? - फोटो : Adobe Stock
कैसे और किसे मिलते हैं रोजाना 500 रुपये?
  • पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत सिर्फ लाभार्थियों को 500 रुपये देने का प्रावधान है। इसमें होता ये है कि लाभार्थियों को कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है और जब तक ये ट्रेनिंग चलती है, तब तक रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड के तौर पर लाभार्थियों को दिए जाते हैं। इसमें इसेंटिव का भी प्रावधान है।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना से कौन जुड़ सकता है? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आप इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको लोन भी मिल सकता है जिसमें आपको सस्ती ब्याज दर पर लोन दिया जाता है। इसमें पहले एक लाख रुपये का लोन देने का प्रावधान है और इस अमाउंट को वापस करने के बाद आपको फिर से दो लाख रुपये का अतिरिक्त लोन मिल सकता है।

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना से कौन जुड़ सकता है? - फोटो : Adobe Stock
कौन लोग इस योजना से जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं?

इस योजना से सिर्फ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोग ही जुड़ सकते हैं। इनकी सूची नीचे दी गई है। अगर आप इस सूची में हैं तो आप भी आवेदन कर सकते हैं:-
  • धोबी
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • दर्जी और ताला बनाने वाले
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • राजमिस्त्री और नाव निर्माता
  • लोहार और सुनार पात्र हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना से कौन जुड़ सकता है? - फोटो : Adobe Stock
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • पत्थर तराशने वाले
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • नाई
  • मालाकार
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • अस्त्रकार और मूर्तिकार।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें