फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत सरकार चलाती है पीएम विश्वकर्मा योजना: क्या मिलते हैं लाभ और कौन है पात्र? यहां जानें

Wed, 31 Jul 2024 01:04 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पीएम विश्वकर्मा का लाभ किन्हें मिल सकता है? - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: राज्य सरकारों की तरह ही भारत सरकार भी कई सारी ऐसी योजनाएं चलाती है जिनके जरिए आर्थिक लाभ के अलावा कई अन्य तरह की सुविधाएं लाभार्थियों को दी जाती हैं। इन योजनाओं पर सरकार एक बड़ी राशि खर्च करती है, ताकि हर जरूरतमंद और पात्र लोगों तक लाभ पहुंच सके। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना जिसके तहत 18 पारंपरिक व्यापारों में काम करने वाले लोगों को लाभ दिया जाता है। पर क्या आप इस योजना से जुड़े हैं? क्या आप इस योजना के लाभार्थी हैं? शायद नहीं, ऐसे में अगर आप भी इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि पहले आप इस योजना को जान लें और फिर चेक करें कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं। साथ ही आप यहां योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ भी जान सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
पीएम विश्वकर्मा का लाभ किन्हें मिल सकता है? - फोटो : Amar Ujala
क्या है ये योजना?
  • दरअसल, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना के अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यापारों को न सिर्फ लाभ दिया जाता है बल्कि उन्हें उनके काम में और बेहतर बनाया जाता है। सरकार इसके लिए इस योजना के अंतर्गत कई कार्यक्रम चला रही है।
विज्ञापन

3 of 6
पीएम विश्वकर्मा का लाभ किन्हें मिल सकता है? - फोटो : istock
कौन लोग कर सकते हैं आवेदन?

बात अगर उन लोगों की करें जो इस योजना के लिए पात्र हैं, तो इसमें कई लोग शामिल हैं, जैसे...
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • जो लोग राजमिस्त्री हैं
  • नाव निर्माता हैं जो लोग
  • लोहार हैं जो लोग
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर

4 of 6
पीएम विश्वकर्मा का लाभ किन्हें मिल सकता है? - फोटो : istock
  • सुनार
  • अस्त्रकार और मूर्तिकार
  • पत्थर तराशने वाले
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • जो लोग धोबी हैं
  • जो लोग नाई हैं
  • अगर आप दर्जी
  • ताला बनाने वाले
  • जो लोग मालाकार हैं गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले।
विज्ञापन

5 of 6
पीएम विश्वकर्मा का लाभ किन्हें मिल सकता है? - फोटो : Istock
क्या लाभ मिलते हैं?
  • जब आप इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है जिसके लिए लाभार्थियों को रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
  • आप टूलकिट खरीद सके इसके लिए आपको 15 हजार रुपये की मदद दी जाती है
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीएम विश्वकर्मा का लाभ किन्हें मिल सकता है? - फोटो : Istock
  • लाभार्थी अपनी जरूरत के हिसाब से पहले एक लाख रुपये का लोन ले सकते हैं
  • इसके बाद अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन लिया जा सकता है
  • सबसे खास बात कि इस लोन के लिए आपको कोई गारंटी नहीं देनी होती और साथ ही ब्याज दर भी बेहद कम होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें