PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: राज्य सरकारों की तरह ही भारत सरकार भी कई सारी ऐसी योजनाएं चलाती है जिनके जरिए आर्थिक लाभ के अलावा कई अन्य तरह की सुविधाएं लाभार्थियों को दी जाती हैं। इन योजनाओं पर सरकार एक बड़ी राशि खर्च करती है, ताकि हर जरूरतमंद और पात्र लोगों तक लाभ पहुंच सके। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना जिसके तहत 18 पारंपरिक व्यापारों में काम करने वाले लोगों को लाभ दिया जाता है। पर क्या आप इस योजना से जुड़े हैं? क्या आप इस योजना के लाभार्थी हैं? शायद नहीं, ऐसे में अगर आप भी इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि पहले आप इस योजना को जान लें और फिर चेक करें कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं। साथ ही आप यहां योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ भी जान सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...