फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Suryoday Yojana: क्या आप ले सकते हैं सूर्योदय योजना का लाभ या नहीं? ऐसे चेक करें अपनी पात्रता

Tue, 13 Feb 2024 02:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम सूर्योदय योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Twitter/@narendramodi
PM Suryoday Yojana: भारत सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं के जरिए लगभग हर एक वर्ग को लाभ पहुंचाने की कोशिश की जाती है। वहीं, कई पुरानी योजनाओं को बेहतर किया जाता है, तो कई नई योजनाएं भी शुरू की जाती हैं। जैसे- हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना की शुरुआत की गई। इस योजना का लाभ एक करोड़ लोगों को देना का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी को इस योजना की शुरुआत की। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं, तो आप ले सकते हैं। बशर्ते आपको इसके लिए पात्र होना जरूरी है, तो चलिए बिना देरी के जानने की कोशिश करते हैं कि कौन लोग इस योजना के लिए पात्र हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पीएम सूर्योदय योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Istock
योजना और लाभ
  • दरअसल, इस योजना का नाम प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना है। बात अगर योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभों की करें तो इसमें पात्र लोगों के घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य है। इससे बिजली का बिल जीरो होने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम सूर्योदय योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : istock
  • वहीं, इस योजना के अंतर्गत दूसरा लाभ ये मिलेगा कि सरकार जिन एक करोड़ घरों की छतों पर सोलर पैन लगाएगी, उन लोगों को प्रतिमाह 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। इसका एलान अंतरिम बजट के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया था।

4 of 5
पीएम सूर्योदय योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : istock
योजना की पात्रता:-
  • सूर्योदय योजना के अंतर्गत गरीब वर्ग और मध्यम वर्ग के लोग लाभ ले पाएंगे
  • आवेदनकर्ता का भारतीय नागरिक होना जरूरी है
  • जिन लोगों की वार्षिक आय एक या डेढ़ लाख रुपये से कम है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम सूर्योदय योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : istock
  • जिन लोगों का खुद का घर है
  • वहीं, जो लोग टैक्स भरते हैं वो पात्र नहीं होंगे
  • जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं या किसी के परिवार में कोई सरकारी अफसर है, तो वो भी इस योजना के लिए पात्र नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें