PM Suraksha Bima Yojana Kya Hai: भारत सरकार देश में नागरिकों के लिए कई लोककल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य देश में लोगों का सामाजिक और आर्थिक विकास करना है। आज हम आपको सरकार की एक ऐसी ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इसका नाम प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना है। यह एक खास तरह की सामाजिक सुरक्षा योजना है।
इस स्कीम के अंतर्गत लोगों को मात्र 20 रुपये में 2 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है। देश में भारत सरकार की यह योजना काफी लोकप्रिय है। गरीब परिवारों में अक्सर देखने को मिलता है कि परिवार के मुखिया के साथ दुर्भाग्यवश घटना हो जाए तो पूरे परिवार पर आर्थिक संकट गहरा जाते हैं। इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने इस योजना को शुरू किया है।