PM Suraksha Bima Yojana: देश में लोगों को आर्थिक और सामाजिक स्तर पर सशक्त करने के लिए भारत सरकार कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना है। अक्सर देखने को मिलता है कि परिवार में अगर किसी मुखिया की मृत्यु हो जाए तो परिवार के बाकी सदस्यों को आर्थिक स्तर पर कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनके सामने कई तरह की दिक्कतें आ जाती हैं।
इस समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने साल 2015 में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की शुरुआत की थी। केंद्र सरकार इस योजना के अंतर्गत बीमाधारक की किसी दुर्घटना में मृत्यु या विकलांग होने पर क्लेम देती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -