फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govt Scheme: मजदूर 2 रुपये से भी कम की बचत करके इस स्कीम में करें निवेश, मिलेगी हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन

Sat, 17 Aug 2024 10:45 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Istock
PM Shram Yogi Mandhan Yojana: देश में करोड़ों मजदूर असंगठित क्षेत्र से जुड़े हैं। इन लोगों को जीवन में गुजर बसर करने में कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। गौर करने वाली बात है कि अपने जीवन के शुरुआती दौर में ये लोग मेहनत मजदूरी करके अपना खर्चा चला लेते हैं। हालांकि, जीवन के एक पड़ाव पर आने के बाद वृद्धावस्था में जब शरीर काफी कमजोर हो जाता है उस समय इनके पास कमाई का कोई जरिया नहीं होता है। असंगठित क्षेत्र से जुड़े मजदूरों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है। इस स्कीम को खासतौर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए शुरू किया गया है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं पीएम श्रम योगी मानधन योजना के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Istock
पीएम श्रम योगी मानधन योजना में 18 से लेकर 40 साल तक के असंगठित क्षेत्र से जुडे़ मजदूर आवेदन कर सकते हैं। आप जिस उम्र में आवेदन करते हैं उसी के आधार पर निवेश राशि तय की जाती है। पीएम श्रम योगी मानधन योजना में निवेश राशि 55 रुपये से लेकर 200 रुपये निश्चित की गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Istock
अगर आप पीएम श्रम योगी मानधन योजना में 18 साल की उम्र में आवेदन करते हैं। इस स्थिति में आपको रोजाना 2 रुपये से भी कम की बचत करके हर महीने 55 रुपये का निवेश पीएम श्रम योगी मानधन योजना में करना है। 

4 of 5
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Istock
यह निवेश आपको 60 की उम्र होने तक करना है। 60 की उम्र के बाद आपको पीएम श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलने लगेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Istock
पीएम श्रम योगी मानधन योजना का संचालन असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगार जैसे रेहड़ी लगाने वाले दुकानदार, ड्राइवर, प्लंबर, दर्जी, मिड-डे मील वर्कर, रिक्शा चालक, निर्माण कार्य करने वाले मजदूर, कूड़ा बीनने वाले, बीड़ी बनाने वाले, हथकरघा, कृषि कामगार, मोची, धोबी आदि के लिए किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें