भारत सरकार ने असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों और श्रमिकों को लाभ पहुंचाने के लिए कई योजनाओं की शुरुआत कर रखी है। पीएम श्रम योगी मानधन योजना भी उन्हीं में से एक है। इस योजना का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों और मजदूरों के भविष्य को सुरक्षित करना है। इस स्कीम में ईपीएफओ, ईएसआईसी या संगठित क्षेत्र से जुड़ा कोई व्यक्ति निवेश नहीं कर सकता है। इस स्कीम में निवेश करने से पहले आपको कुछ बातों को जानना बहुत जरूरी है। अगर आपकी उम्र 18 साल है, तो इस योजना में हर महीने 55 रुपये जमा करने होंगे। वहीं 29 साल वालों को 100 रुपये और जिन लोगों की उम्र 40 साल है, उन्हें इस स्कीम में 200 रुपये हर महीना निवेश करना होगा। इस स्कीम के अंतर्गत जब आपकी उम्र 60 वर्ष हो जाएगी, उसके बाद प्रति माह 3000 रुपये की पेंशन मिलेगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम में आप कैसे आवेदन कर सकते हैं?