PM Shram Yogi Mandhan Yojana: भले ही आप आज को कैसा जी रहे हैं, लेकिन हर व्यक्ति को कहीं न कहीं अपने भविष्य की चिंता जरूर सताती है। लोग अपने बुढ़ापे के लिए कई तरह की तैयारियां करते हैं, जिनमें से एक बचत करना है। कई तरह की स्कीम में निवेश करके, बैंक में पैसा बचाकर आदि तरीकों से लोग पैसे बचाते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने भविष्य के लिए बचत करना चाहते हैं, तो आपके लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना एक बेहतर विकल्प हो सकता है। ये योजना आपके भविष्य को सुरक्षित और आरामदायक बना सकती है। आप इसे ऐसे समझ सकते हैं कि रोजाना दो रुपये या उससे भी कम के निवेश पर आप 60 साल की उम्र के बाद 36 हजार रुपये तक की पेंशन प्राप्त सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...