फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM SYMY: हर महीने मिलेगी 3 हजार रुपये की पेंशन, योजना में आवेदन करने से पहले अपने पास रख लें ये दस्तावेज

Sat, 15 Nov 2025 02:01 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उम्र के इस पड़ाव पर ये शारीरिक रूप से भी कमजोर होते हैं, जिसके चलते ये मजदूरी भी नहीं कर पाते हैं। श्रमिकों की इन्हीं सब परेशानियों को देखते हुए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की शुरुआत की थी। 
विज्ञापन
1 of 5
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना - फोटो : Adobe Stock
भारत सरकार देश में गरीब लोगों के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी सिलसिले में कुछ वर्षों पहले भारत सरकार ने एक महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है। इस योजना की शुरुआत खासतौर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों को ध्यान में रखते हुए की गई है। देश में असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों की संख्या लाखों में है।

कमाई का कोई संगठित स्त्रोत न होने की वजह से इन्हें वृद्धावस्था में कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। उम्र के इस पड़ाव पर ये शारीरिक रूप से भी कमजोर होते हैं, जिसके चलते ये मजदूरी भी नहीं कर पाते हैं। श्रमिकों की इन्हीं सब परेशानियों को देखते हुए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की शुरुआत की थी। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना - फोटो : Adobe Stock
इस योजना में 18 से 40 साल तक के श्रमिक ही आवेदन कर सकते हैं। श्रमिक जिस उम्र में  आवेदन करता है उसी के आधार पर योगदान राशि को तय किया जाता है। अगर किसी श्रमिक की उम्र 18 वर्ष है और वह श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन करता है। 

IRCTC: शादी के बाद हनीमून का बना रहे प्लान, IRCTC लाया है सिंगापुर और मलेशिया घुमाने के लिए टूर पैकेज
विज्ञापन

3 of 5
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना - फोटो : Adobe Stock
इस स्थिति में उसको हर महीने 55 रुपये निवेश करने होंगे। यह निवेश स्कीम में तब तक करना है, जब तक वह 60 की उम्र का नहीं हो जाता है। 60 की उम्र के बाद हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। 3 हजार रुपये महीने की पेंशन आपको 60 की उम्र के बाद जीवनभर मिलेगी। 

जानना जरूरी: सास ससुर की प्रॉपर्टी पर क्या बहू अपना हक जता सकती है? जानिए क्या कहता है कानून

4 of 5
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना - फोटो : Adobe Stock
अगर आप प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो कुछ दस्तावेजों की जरूरत होगी स्कीम में रजिस्ट्रेशन कराते समय। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं होते हैं, तो इस स्थिति में आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है। 

Smartphone Tips: स्मार्टफोन में की गई ये गलतियां भिजवा सकती हैं आपको जेल, जरूर जान लें ये बातें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना - फोटो : Adobe Stock
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन करते समय आपके पास आधार कार्ड, पहचान पत्र, बैंक खाते की पासबुक, पत्र व्यवहार का पता, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो जैसे दस्तावेजों का होना जरूरी है। 

Banquet Hall: शादी के लिए बुक करने जा रहे बैंकेट हॉल, तो जरूर जान लें ये बातें, हजारों रुपये की हो सकती है बचत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें