असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले करोड़ों श्रमिकों के लिए केंद्र सरकार एक शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। इसका नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है। इस योजना के तहत पात्र श्रमिकों को 60 वर्ष की आयु के बाद हर महीने 3 हजार रुपये की सुनिश्चित पेंशन दी जाती है। यह पेंशन उन्हें जीवनभर मिलती है। श्रमिकों के भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही यह एक शानदार स्कीम है। इस योजना में 18 से 40 वर्ष की उम्र के श्रमिक आवेदन कर सकते हैं। निवेश राशि आप जिस उम्र में आवेदन करते हैं उसी के आधार पर तय की जाती है।