irctc tour package kamakhya 2026: मां कामाख्या भारत के प्रमुख शक्तिपीठों में शामिल है। हर साल देश दुनिया से लाखों की संख्या में भक्त यहां पर माता का दर्शन करने के लिए आते हैं। इसी सिलसिले में आईआरसीटीसी ने एक खास टूर पैकेज लॉन्च किया है। इसमें आपको माता कामाख्या के दर्शन कराए जाएंगे। मां कामाख्या मंदिर के दर्शन के लिए गुवाहाटी से शुरू होने वाला आईआरसीटीसी का दिव्य मां कामाख्या दर्शन टूर इन दिनों श्रद्धालुओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज 1 रात और 2 दिनों का है।