फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की है: क्या आपको भी चाहिए हर महीने 3 हजार रुपये पेंशन? तो जानें इस योजना के बारे में

Thu, 14 Nov 2024 04:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत सरकार की जितनी भी योजनाएं हैं उनसे एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, तो चलिए जानते हैं क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं हैं।
विज्ञापन
1 of 5
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के फायदे। - फोटो : Amar Ujala
Pradhan Mantri Shram Yogi Maandhan Yojana Eligibility: जब आप किसी सरकारी योजना से जुड़ना चाहते हैं तो उससे पहले ये जानना होता है कि इस योजना में क्या लाभ मिलते हैं और इससे भी ज्यादा ये जानना जरूरी हो जाता है कि क्या आपको इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ मिल सकते हैं या नहीं। इसके लिए हर एक योजना की अपनी एक पात्रता सूची होती है और जो लोग इन सूची में दी कैटेगरी में शामिल होते हैं, वे योजना का लाभ ले सकते हैं। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना। इस योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके अंतर्गत पेंशन का लाभ दिया जाता है। अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आप जुड़ सकते हैं। बस इसके लिए पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के फायदे। - फोटो : Adobe Stock
योजना से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारियां:-
  • योजना का नाम - प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना
  • शुरुआत का वर्ष - 2019 में योजना शुरू की गई
  • लाभ - हर माह 3 हजार रुपये पेंशन दी जाती है
  • कब मिलता है लाभ - लाभार्थी की उम्र 60 वर्ष होने के बाद।
विज्ञापन

3 of 5
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के फायदे। - फोटो : Adobe Stock
योजना के लिए कौन पात्र है?
  • आप अगर प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपका पात्र होना जरूरी है। इससे पहले ये भी जान लें कि आवेदनकर्ता की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी जरूरी है। अगर आप इस कैटेगरी में हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं।

4 of 5
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के फायदे। - फोटो : Adobe Stock
  • वहीं, अगर आप भूमिहीन खेतिहर मजदूर हैं, रिक्शा चालक हैं, ठेला चालक हैं, चाय बेचने वाले हैं, जो दर्जी हैं, जो मोची हैं या दूसरों के घर में काम करते हैं आदि। ये लोग इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के फायदे। - फोटो : Adobe Stock
निवेश क्या और कैसे करें?
  • अगर आपकी उम्र 18 साल है तो आप हर माह 55 रुपये निवेश कर सकते हैं और इतने ही पैसे सरकार इसमें निवेश करती है। फिर 60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन दी जाती है। हर उम्र के हिसाब से आपको अलग-अलग प्रीमियम जमा करवाना होता है
  • वहीं, आवेदन के लिए आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://maandhan.in/ पर जा सकते हैं या अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाकर भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें