फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Matsya Yojana: मछली पालन का व्यवसाय शुरू करने के लिए सरकार दे रही 60 प्रतिशत तक सब्सिडी, जानिए स्कीम

Fri, 10 Nov 2023 01:27 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Matsya Sampda Yojana - फोटो : Istock
PM Matsya Sampda Yojana: देश में स्वरोजगार को बढ़ावा देने और लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2020 में की थी। इस योजना का उद्देश्य देश में मछली पालन को बढ़ावा देना है। मछली पालन में कमाई की कई संभावनाएं छिपी हैं। ऐसे में इस योजना की मदद से देश में किसान मछली पालन का व्यवसाय शुरू करके अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं क्या है प्रधानमंत्री मत्स्य योजना? और इस योजना के अंतर्गत क्या क्या फायदे मिल रहे हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
PM Matsya Sampda Yojana - फोटो : Istock
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का उद्देश्य सतत मत्स्य पालन के क्षेत्र में नीली क्रांति लाना है। इस योजना के अंतर्गत भूमि और जल के विस्तार, सघनीकरण, विविधीकरण और उत्पादक उपयोग के माध्यम से मछली उत्पादन को बढ़ावा देना है। 

Dhanteras 2023: धनतेरस के दिन खरीदारी करते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान, होगी मोटी बचत
विज्ञापन

3 of 5
PM Matsya Sampda Yojana - फोटो : Istock
भारतीय अर्थव्यवस्था में मत्स्य पालन का महत्वपूर्ण योगदान है। यह क्षेत्र देश की आर्थिक रूप से पिछड़ी आबादी के लिए आय का महत्वपूर्ण स्त्रोत है। 

4 of 5
PM Matsya Sampda Yojana - फोटो : iStock
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की महिलाओं को मछली पालन का कारोबार शुरू करने के लिए 60 प्रतिशत की सब्सिडी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Matsya Sampda Yojana - फोटो : iStock
वहीं सामान्य वर्ग की महिलाओं को 40 प्रतिशत की सब्सिडी दी जा रही है। ऐसे में आप सरकार के सहयोग से मछली पालन का व्यवसाय शुरू करके अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। 

Diwali 2023: दिवाली के अवसर पर एफडी में निवेश करने की बना रहे योजना, तो जरूर जान लें ये बातें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें