फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: नवंबर के किस सप्ताह में जारी होंगे पैसे? यहां जानें 21वीं किस्त के बारे में लेटेस्ट अपडेट

Mon, 27 Oct 2025 09:42 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana Ki 21 kist kab aayegi: अगर आप भी एक किसान हैं और पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हैं, तो जाहिर है आपको भी 21वीं किस्त का इंतजार होगा?
विज्ञापन
1 of 5
किसानों को 21वीं किस्त कब मिल सकती है? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21 Installment Release Date: अगर मौजूदा समय में आप देखेंगे तो पाएंगे कि शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों  के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। इन योजनाओं के जरिए लोगों को आर्थिक लाभ के अलावा भी कई अन्य तरह के लाभ दिए जा रहे हैं। जैसे, अगर आप एक किसान हैं तो आपके लिए भी कई तरह की योजनाएं राज्य सरकारों और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं। इसमें सबसे चर्चित योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना।

दरअसल, इस योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना का लाभ सिर्फ पात्र किसानों को ही दिया जाता है। आप भी अगर इस योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन कर 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त सालाना प्राप्त कर सकते हैं। इस बार योजना की 21वीं किस्त जारी होनी है, तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि ये किस्त कब जारी हो सकती है। किसान अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किसानों को 21वीं किस्त कब मिल सकती है? - फोटो : Adobe Stock
जारी होनी है 21वी किस्त?
  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 20 किस्त जारी हो चुकी हैं। 2 अगस्त 2025 को को 20वीं किस्त जारी की गई थी जिसमें लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को इस किस्त का लाभ दिया गया और इनके बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजे गए। ऐसे में इस बार बारी 21वीं किस्त की है जिसका इंतजार सभी किसानों को है।
विज्ञापन

3 of 5
किसानों को 21वीं किस्त कब मिल सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है और इस हिसाब से 21वीं किस्त के चार महीने का समय नवंबर में हो रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि मोदी सरकार 21वीं किस्त नवंबर में जारी कर सकती है। हालांकि, अभी सरकार की तरफ से आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। पर माना जा रहा है कि जल्द ही 21वीं किस्त जारी होने की तारीख की घोषणा हो सकती है।

4 of 5
किसानों को 21वीं किस्त कब मिल सकती है? - फोटो : Amar Ujala
क्या चुनाव की वजह से रुकी है किस्त?
  • जैसा कि सभी को पता है कि बिहार में इस बार विधानसभा चुनाव है जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। बिहार में पहले चरण के मतदान 6 नवंबर 2025 को होंगे। जबकि, दूसरे चरण के मतदान 11 नवंबर 2025 को होंगे। इसके बाद 14 नवंबर 2025 को बिहार चुनाव का परिणाम आएगा और जो पार्टी जीतेगी फिर वो सरकार बनाने की कवायद शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसानों को 21वीं किस्त कब मिल सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • इस हिसाब से माना ये भी जा रहा है कि 14 नवंबर के बाद या बिहार में नई सरकार के गठन के बाद ही सरकार किसानों को 21वीं किस्त की सौगात दे सकती है यानी नंवबर के आखिरी सप्ताह में। हालांकि, अभी आने वाले दिनों में सरकार द्वारा सबकुछ साफ कर दिया जाएगा और किस्त जारी होने की तारीख का एलान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें