Chhath Puja 2025 Bank Holiday List: देशभर में अलग-अलग दिनों में अलग-अलग तरह के पर्व मनाए जाते हैं जिन्हें लोग बड़ी ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाते हैं। त्योहारों के मौकों पर स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों आदि की छुट्टी रहती है। यही नहीं, त्योहारों के मौकों पर बैंकों की भी छुट्टी रहती है। हालांकि, अलग-अलग शहरों में अलग-अलग त्योहारों के हिसाब से बैंक बंद रहते हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई बैंकों के लिए हर साल छुट्टियों की सूची जारी करता है। जैसे, आज छठ महापर्व है। ऐसे में क्या आज के दिन बैंकों की छुट्टी है या फिर बैंक बंद हैं? ये जानना इसलिए भी जरूरी हो जाता है कि अगर आप किसी काम से आज बैंक जाने वाले हैं, तो पहले ही ये चेक कर लें कि कहीं आज बैंक बंद तो नहीं हैं। तो चलिए जानते हैं आज बैंक बंद हैं या खुले हैं। अपने शहर के बैंकों की छुट्टियों के बारे में आप यहां जान सकते हैं...