फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana 12th Installment: आज खत्म हो जाएगा किसानों का इंतजार, जानें खाते में आएंगे कितने पैसे

Mon, 17 Oct 2022 08:53 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कब आ सकती है पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त - फोटो : istock
PM Kisan Yojana 12th Installment Date: हमारे देश में कई तरह की कल्याणकारी और लाभकारी योजनाएं चल रही हैं, जिनमें से कुछ को केंद्र सरकार तो कुछ योजनाओं का संचालन राज्य सरकारें कर रही हैं। लेकिन इन सभी योजनाओं का उद्धेश्य एक ही है और वो ये कि गरीब वर्ग तक और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंच सके। ऐसी ही एक योजना किसानों के लिए केंद्र सरकार चलाती है, जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये तीन किस्तों में यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये मिलते हैं। अब तक योजना की 11 किस्त जारी हो चुकी है, और सभी लाभार्थियों को 12वीं किस्त का इंतजार है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर 12वीं किस्त के पैसे किसानों के बैंक खाते में कब तक आ सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
कब आ सकती है पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त - फोटो : istock
  • दरअसल, 12वीं किस्त के बारे में जानें लेकिन उससे पहले आप ये जरूर जान लें कि योजना से जुड़े सभी किसानों को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कब आ सकती है पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त - फोटो : istock
अभी करवा सकते हैं ई-केवाईसी
  • अगर आपने किसी कारण से अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो पीएम किसान पोर्टल के मुताबिक आप ओटीपी बेस्ड केवाईसी ऑनलाइन कर सकते हैं। साथ ही अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर भी आप केवाईसी करवा सकते हैं।

4 of 5
कब आ सकती है पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त - फोटो : istock
कब आ सकती है 12वीं किस्त?
  • पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को 31 मई 2022 को 11वीं किस्त मिल गई थी। ऐसे मे अब सभी को 12वीं किस्त का इंतजार है। इन किस्त में प्रत्येक लाभार्थी को 2 हजार रुपये सीधे उसके बैंक खाते में दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कब आ सकती है पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त - फोटो : ANI and Istock
  • बात अगर 12वीं किस्त की करें, तो आज 17 अक्तूबर 2022 को दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के पूसा मेला ग्राउंड में 'पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022' की शुरुआत होगी। ये सम्मेलन दो दिवसीय है, जिसका उद्घाटन आज खुद पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। यहीं, खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त जारी करेंगे, जिसका योजना से जुड़े लाभार्थियों को इंतजार था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें