फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: कल जारी होगी किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त, जानिए किन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ?

Sun, 16 Oct 2022 06:07 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
PM Kisan Yojana 12th Installment Update - फोटो : Istock
PM Kisan Yojana 12th Installment Update: अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाते हैं। ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। कल यानी 17 अक्तूबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया जाएगा। देश भर में करोड़ों किसान 11वीं किस्त के पैसे मिलने के बाद लंबे समय से 12वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। उनका ये इंतजार अब खत्म होने वाला है। देश भर में करोड़ों किसानों को दिवाली से पहले 12वीं किस्त की सौगात मिलेगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए चलाई जा रही है एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस योजना के अंतर्गत हर साल किसानों के खातों में तीन किस्त के रूप में दो दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। इस स्कीम की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2018 में की थी। 
विज्ञापन

2 of 6
PM Kisan Yojana 12th Installment Update - फोटो : Istock
17 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में "पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022" का उद्घाटन करीब 11:30 बजे करेंगे। इसी सम्मेलन के दौरान पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त को जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 6
PM Kisan Yojana 12th Installment Update - फोटो : istock
अनुमान लगाया जा रहा है कि पीएम किसान सम्मेलन 2022 कार्यक्रम में करीब 1 करोड़ से ज्यादा किसान वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। वहीं जिन किसानों ने अब तक योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। उनको इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। 

4 of 6
PM Kisan Yojana 12th Installment Update - फोटो : Istock
भारत सरकार ने ई-केवाईसी की आखिरी तारीख 31 अगस्त, 2022 तय की थी। हालांकि, ये डेडलाइन अब खत्म हो चुकी है। वहीं पीएम किसान पोर्टल पर ओटीपी बेस्ड ई-केवाईसी अभी भी उपलब्ध है। 
विज्ञापन

5 of 6
PM Kisan Yojana 12th Installment Update - फोटो : Istock
इसके अलावा जिन किसानों ने रजिस्ट्रेशन के दौरान गलत जानकारी पीएम किसान सम्मान निधि योजना में दर्ज की थी। उनके किस्त के पैसे अटक सकते हैं। किस्त के पैसे ट्रांसफर होने के बाद आप पीएम किसान योजना के पोर्टल पर विजिट करके अपना स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं।   

Ayushman Bharat Yojana: क्या है आयुष्मान भारत स्कीम? जानिए कौन लोग इस योजना में कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
PM Kisan Yojana 12th Installment Update - फोटो : ANI
पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को यानी कल दिल्ली में पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022 का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी 600 पीएम किसान समृद्धि केंद्रों का भी शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी इस दौरान किसानों के लिए 16,000 करोड़ रुपए का पीएम किसान फंड जारी करेंगे और भारतीय जन उर्वरक परियोजना-एक राष्ट्र एक उर्वरक और कृषि स्टार्टअप कॉन्क्लेव व प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें