फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan: 3 राज्यों के बाद बाकी बचे किसानों को मोदी सरकार कब दे सकती है 21वीं किस्त का तोहफा? यहां जानें किसान

Mon, 29 Sep 2025 02:50 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana 21 kist Release Date Kya Ho Sakti Hai: भले ही 27 लाख किसानों को 21वीं किस्त का लाभ दे दिया गया हो, लेकिन अब भी करोड़ो किसानों को इस किस्त का इंतजार है।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan Samman Nidhi 21 Installment Released: सरकार जब भी किसी योजना को शुरू करती है, तो उस योजना के लिए पात्रता सूची तय होती है, योजना के अंतर्गत क्या लाभ दिए जाएंगे ये तय किया जाता है आदि। ऐसा इसलिए ताकि एक बड़े तबके को योजना का लाभ दिया जा सके। मौजूदा समय में देश में एक से बढ़कर एक योजनाएं चल रही हैं जिनका लाभ शहरों से लेकर ग्रामीणों क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मिल रहा है।

उदाहरण के लिए अगर बात प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की करें, तो इस योजना का लाभ सिर्फ किसानों को मिलता है और साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस बार इस योजना के तहत 21वीं किस्त जारी होनी है यानी 21वीं बार 2-2 हजार रुपये की राशि किसानों को मिलनी है। केंद्र सरकार 3 राज्यों (उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश) के लोगों को तो ये किस्त जारी कर चुका है। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि योजना से जुड़े बाकी राज्यों के किसानों को ये किस्त कब मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
क्यों अभी सिर्फ इन 3 राज्यों के किसानों को किस्त?
  • दरअसल, पीएम किसान योजना के तहत किसानों को आर्थिक लाभ दिया जाता है और हर बार ये किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। अब तक ऐसा नहीं हुआ कि योजना की किस्त का लाभ कुछ किसानों को पहले और कुछ किसानों को बाद में दिया गया हो। पर इस बार बीती 26 सितंबर को केंद्र सरकार ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के किसानों को 21वीं किस्त का लाभ दिया। इन तीनों प्रदेशों के 27 लाख से अधिक किसानों को 21वीं किस्त का लाभ मिला है।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • मोदी सरकार ने इसके लिए 540 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की। इस बार इसलिए इन 3 राज्यों (उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश) के किसानों को पहले किस्त के पैसे दिए गए हैं, क्योंकि सभी ने देखा है कि कैसे इन तीनों राज्यों पर प्राकृतिक आपदा आई थी। बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से किसानों को काफी नुकसान पहुंचा। इसलिए उनकी तत्काल मदद के लिए सरकार ने इन 3 राज्यों के किसानों को समय से पहले किस्त जारी कर दी।

4 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
बचे हुए किसानों को कब मिल सकती है 21वीं किस्त?
  • जैसा कि एक तरफ भूस्खलन उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के किसानों को 21वीं किस्त का लाभ मिल चुका है, तो अब सवाल ये भी है कि बाकी राज्यों के किसानों को 21वीं किस्त का लाभ कब मिल सकता है? अब भी योजना के करोड़ किसान 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है और इस हिसाब से 21वीं किस्त के चार महीने का समय नवंबर में हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि 21वीं किस्त नवंबर में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है जहां तारीख का एलान होना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें