Rust Stain: जब हम घर बनाते हैं, तो एक-एक चीज को बड़ा ही सोच-समझकर और हर चीज को ध्यान में रखकर बनवाते हैं। दीवारों से लेकर फर्श की टाइल्स और कीचन, कमरों आदि एक-एक चीज पर ध्यान दिया जाता है। लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कत लोगों को तब होती है, जब घर के टाइल्स, किचन में रखें बर्तनों पर जंग के निशान लग जाते हैं। कई बार ऐसा लंबे समय तक बर्तनों का इस्तेमाल न करने के कारण भी होता है। जबकि रसोई या बाथरूम के फर्श पर लगी टाइल्स पर लोहे का सामान रखने से निशान बन जाते हैं। ऐसा नहीं कि इन्हें साफ करने के लिए लोग तरीके नहीं अपनाते, लेकिन ये काफी रगड़ने पर भी साफ नहीं हो पाते हैं। अगर आप भी इन दिक्कतों से जूझ रहे हैं, तो चलिए हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं जिनसे इन दाग को आसानी से छुटाने में आपको मदद मिल सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...