फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PKY: यहां जानिए क्या है लैंड सीडिंग जिसके कारण नहीं मिली कई किसानों को 14वीं किस्त, ऐसे करवा सकते हैं आप भी

Thu, 17 Aug 2023 11:03 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
लैंड सीडिंग कराना किसानों के लिए क्यों जरूरी है? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Yojana Land Seeding: देश के किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को साल में 3 बार 2-2 हजार रुपये की किस्त में दिया जाता है। बीती 27 जुलाई को पात्र किसानों को 14वीं किस्त का लाभ मिला। पर कई किसान ऐसे भी हैं जो इस लाभ से वंचित रहे, क्योंकि उनके कई काम अधूरे रहे। वहीं, इनमें एक काम है लैंड सीडिंग, जिसे न करवाने पर भी कई किसानों को किस्त के पैसे नहीं मिले। पर क्या आप जानते हैं कि ये लैंड सीडिंग क्या है और आप इस काम को कैसे पूरा करवा सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
लैंड सीडिंग कराना किसानों के लिए क्यों जरूरी है? - फोटो : istock
लैंड सीडिंग के बारे में जानें
  • दरअसल, लैंड सीडिंग का मतलब है भू-आलेखों का सत्यापन। अगर आपको इस योजना का लाभ लेना है, तो आपको लैंड सीडिंग करवाना अनिवार्य है। इसमें किसानों को अपनी खेती योग्य भूमि का वेरिफिकेशन और लिंक करवाना होता है। योजना के अंतर्गत अगर आपकी जमीन 2 एकड़ या उससे कम है, तभी आपको इस योजना का लाभ मिल पाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
लैंड सीडिंग कराना किसानों के लिए क्यों जरूरी है? - फोटो : pixabay
लैंड सीडिंग ऐसे करवा सकते हैं:-

स्टेप 1
  • अगर आपने अब तक लैंड सीडिंग के काम को नहीं करवाया है और इसे करवाना चाहते हैं, तो आप करवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको अपने क्षेत्र के पटवारी या जिला/ब्लॉक के कृषि अधिकारियों से फिजिकली वेरिफिकेशन करवाना होता है

4 of 5
लैंड सीडिंग कराना किसानों के लिए क्यों जरूरी है? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर अपने ब्लॉक के कृषि कार्य से संबंधित कर्मचारी या पटवारी से आपको मिलना है
  • इनसे आपको लैंड सीडिंग के लिए परमिशन लेनी है
  • यहां पर खुद पटवारी या अधिकारी आपको दस्तावेजों के बारे में जानकारी देंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लैंड सीडिंग कराना किसानों के लिए क्यों जरूरी है? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • आपको इन दस्तावेजों को यहां लाकर दिखाना होता है
  • फिर पटवारी या जिला/ब्लॉक के कृषि अधिकारी कागजात का वेरिफिकेशन और जमीन का फिजिकल वेरिफिकेशन करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें