Benefits Of Divyang Pension Yojana: सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है और कई मौकों पर कई अन्य नई योजनाओं की भी शुरूआत की जाती है। इन योजनाओं का असल मकसद गरीब वर्ग और जरूरतमंद तक लाभ पहुंचाना होता है। केंद्र सरकार के अलावा राज्य सरकारें भी अपने-अपने राज्य के लोगों के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती हैं। ऐसी ही एक योजना उत्तर प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के लिए चलाती है, जिसका नाम दिव्यांग पेंशन योजना है। इस योजना के अंतर्गत जो लोग पात्र होते हैं, उन्हें सरकार की तरफ से हर माह एक हजार रुपये पेंशन दी जाती है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो आप जुड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में विस्तार से...