फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: यहां जानें क्यों और किन किसानों की अटक सकती है 17वीं किस्त? ये हो सकते हैं कुछ कारण

Sat, 20 Apr 2024 10:39 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
17वीं किस्त क्यों अटक सकती है? - फोटो : istock
PM Kisan Samman Nidhi: देश में चलने वाली तमाम तरह की योजनाओं से एक बड़ा वर्ग जुड़ा हुआ है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। इस योजना को केंद्र सरकार उन किसानों के लिए चलाती है, जो असल में जरूरतमंद हैं या गरीब वर्ग से आते हैं आदि। लाभार्थियों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त दी जाती है यानी सालाना 6 हजार रुपये का लाभ। वहीं, इस बार किसानों को 17वीं किस्त मिलनी है जिसका इंतजार सभी को है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई किसान ऐसे भी हो सकते हैं जो किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं? शायद नहीं, तो आप यहां जान सकते हैं कि किन किसानों की और क्यों 17वीं किस्त अटक सकती है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
17वीं किस्त क्यों अटक सकती है? - फोटो : istock
किन किसानों की और क्यों अटक सकती है किस्त?

नंबर 1
  • जो किसान तय समय तक ई-केवाईसी नहीं करवाएंगे, वे किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। नियमों के तहत योजना से जुड़े प्रत्येक किसान को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। अगर आपने अब तक ये नहीं करवाई है, तो आज ही करवा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
17वीं किस्त क्यों अटक सकती है? - फोटो : istock
नंबर 2
  • भू-सत्यापन करवाना भी जरूरी है। अगर कोई किसान इस काम को अधूरा छोड़ देता है या भू-सत्यापन करवाता ही नहीं है, तो ऐसे में उस किसान की किस्त अटक सकती है। पर अगर आप चाहते हैं कि आप किस्त के लाभ से वंचित न रहें, तो इस काम को करवा लें।

4 of 5
17वीं किस्त क्यों अटक सकती है? - फोटो : istock
नंबर 3
  • अगर आप चाहते हैं कि आपको 17वीं किस्त का लाभ मिले, तो आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आपका आधार कार्ड आपके बैंक खाते से लिंक हो। अगर ऐसा है, तो ठीक। पर जिन किसानों ने ऐसा नहीं करवाया है, वे किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
17वीं किस्त क्यों अटक सकती है? - फोटो : istock
नंबर 4
  • आप अगर पीएम किसान योजना से नए जुड़े हैं, तो ध्यान रखें कि आपके आवेदन फॉर्म में किसी तरह की कोई गलती न हो। इसके अलावा आपने जो बैंक खाते की जानकारी दी है वो सही हो, आधार नंबर सही हो आदि। अगर इनमें कोई गलती होती है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें