PM Kisan Samman Nidhi: किसानों के लिए राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं के जरिए किसानों की आर्थिक मदद करने के अलावा उन्हें कई अन्य तरह के लाभ भी दिए जाते हैं। इसी क्रम में एक योजना है जिसे केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को साल में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त दी जाती है। अब तक कुल 18 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब अगली बारी 19वीं किस्त की है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप चाहते हैं कि आपको 19वीं किस्त का लाभ मिले तो आपको कुछ काम करवाने होते हैं? शायद नहीं, तो आप यहां इन कामों के बारे में जान सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...