PM Kisan Yojana Update: केंद्र सरकार द्वार कई ऐसी योजनाओं को गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों के लिए चलाया जा रहा है, जिनका उद्धेश्य लाभ पहुंचाना है। पोस्ट ऑफिस स्कीम, रोजगार योजना, शिक्षा योजना, राशन योजना आदि योजनाएं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ काफी संख्या में लोग ले भी रहे हैं। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से काफी संख्या में जरूरतमंद और गरीब किसान जुड़े हुए हैं। सालाना 6 हजार रुपये का लाभ इस योजना के अंतर्गत दिया जाता है। इसमें 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में किसानों को पैसे दिए जाते हैं। अब तक योजना की 11 किस्त आ चुकी है, और अब 12वीं किस्त भी जल्द जारी हो सकती है। लेकिन इससे पहले ये जानना जरूरी हो जाता है कि कहीं आपने बतौर लाभार्थी कोई गलतियां तो नहीं की है, क्योंकि अगर ऐसा है तो आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं। तो चलिए इन गलतियों के बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इनके बारे में जानते हैं...