फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: सिर्फ दो दिन बाकी, किसान आज ही कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेंगे 2 हजार रुपये

Tue, 30 Aug 2022 11:13 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Yojana e-KYC: भारत सरकार द्वारा कई ऐसी योजनाओं का संचालन किया जाता है, जिनका उद्धेश्य हर गरीब, शहरों से लेकर गांवों तक रहने वाले लोगों तक और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाना है। इनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार समेत कई ऐसी योजनाएं शामिल होती हैं, जिनमें आर्थिक मदद दी जाती है। ठीक ऐसे ही किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है। किसानों के बैंक खाते में इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की किस्त में भेजा जाता है और अब तक इस योजना के अंतर्गत 11 किस्त जारी की जा चुकी है। वहीं, अब सभी लाभार्थियों को 12वीं किस्त का इंतजार है। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपको 12वीं किस्त का लाभ मिले, तो उससे पहले आपको एक काम करवाना अनिवार्य है। तो चलिए जानते हैं इस काम के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : istock
ये है वो काम
  • दरअसल, पीएम किसान योजना से जुड़े हर लाभार्थी के लिए जरूरी है कि वो ई-केवाईसी करवाए। अगर कोई लाभार्थी ऐसा नहीं करता है, तो उसके 12वीं किस्त के पैसे अटक सकते हैं। इसके अलावा आगे भी योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ लेने में दिक्कतें आ सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : istock
  • ई-केवाईसी करवाना प्रत्येक लाभार्थी के लिए जरूरी है, और इसकी आखिरी तारीख 31 अगस्त 2022 है। इसमें महज अब दो दिन का समय बचा है, इसलिए आपको इसे करा लेना चाहिए।

4 of 6
पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : istock
इन दो तरीकों से करवा सकते हैं ई-केवाईसी
  • अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर इसे करवा सकते हैं। इसके अलावा आप घर बैठे ऑनलाइन तरीके से भी इसे खुद ही कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : istock
घर बैठे ऐसे कर सकते हैं ई-केवाईसी:-

स्टेप 1
  • ऑनलाइन ई-केवाईसी करवाने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होता है। 
  • फिर आपको 'ई-केवाईसी' के विकल्प पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : istock
स्टेप 2
  • अब आपको अपना आधार नंबर और स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भरने के बाद सर्च पर क्लिक करना है
  • फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें और इस पर आए ओटीपी को यहां भर दें
  • इसके बाद आपकी ई-केवाईसी सफलतापूर्वक हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें