फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: कहीं आपको भी तो वापस नहीं करने पड़ेंगे किस्त के पैसे? किसान ऐसे करें मिनटों में चेक

Wed, 30 Nov 2022 10:45 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
किन किसानों को वापस करने पड़ सकते हैं किस्त के पैसे? - फोटो : Istock
PM Kisan Yojana: आज भी देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा है, जो गरीब वर्ग से आते हैं और जो जरूरतमंद हैं। ऐसा नहीं कि ये लोग सिर्फ ग्रमीण इलाकों में हैं, बल्कि ये लोग शहरों में भी हैं। इन लोगों की मदद के लिए केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारों ने तक कई तरह की योजनाएं चला रखी हैं, जिससे इन लोगों को मदद मिल जाए। जैसे- किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाती है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है। इस पैसे को हर चार माह में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में भेजा जाता है। वहीं, कई लोग गलत तरीके से योजना का लाभ लेने के भी बाज नहीं आ रहे। इसलिए सरकार ऐसे किसानों को नोटिस जारी कर रिकवरी भी कर रही है। इसलिए अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि कहीं आपको तो किस्त के पैसे नहीं लौटाने पड़ेंगे, तो आप इसे चेक कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
किन किसानों को वापस करने पड़ सकते हैं किस्त के पैसे? - फोटो : istock
ऐसे कर सकते हैं चेक क्या आपकौ लौटाने पड़ेंगे किस्त के पैसे:-

स्टेप 1
  • अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और आपको ये जानना है कि कहीं आपको तो किस्त के पैसे वापस नहीं करने पड़ेंगे, तो इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
विज्ञापन

3 of 6
किन किसानों को वापस करने पड़ सकते हैं किस्त के पैसे? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • पोर्टल पर आप देखेंगे तो आपको 'रिफंड ऑनलाइन' का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करेंगे तो अब आगे दो ऑप्शन सामने आएंगे। इसमें अगर आप पैसे रिटर्न कर चुके हैं, तो पहले विकल्प पर क्लिक करें। वरना दूसरे वाले ऑप्शन को चुनकर आगे बढ़ें।

4 of 6
किन किसानों को वापस करने पड़ सकते हैं किस्त के पैसे? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • फिर आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर, बैंक खाता संख्या और 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करना है। इसके बाद स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भी भर दें और 'गेट डाटा' पर क्लिक कर दें।
विज्ञापन

5 of 6
किन किसानों को वापस करने पड़ सकते हैं किस्त के पैसे? - फोटो : istock
स्टेप 4
  • इसके बाद देखिए कि अगर स्क्रीन पर आपको रिफंड अमाउंट दिख रहा है, तो इसका मतलब है कि आपको इतने पैसे वापस करने होंगे। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपके ऊपर उचित कार्रवाई तक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
किन किसानों को वापस करने पड़ सकते हैं किस्त के पैसे? - फोटो : istock
स्टेप 5
  • वहीं, अगर आपको स्क्रीन पर  ‘You are not eligible for any refund Amount’ लिखा आ रहा है, तो इसका मतलब होता है कि आपको पीएम किसान योजना के अंतर्गत कुछ भी रिफंड नहीं करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें