PM Kisan Yojana: शहरी इलाके हों या फिर ग्रामीण क्षेत्र, हर जगह पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी सरकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाया जा रहा है। वहीं, इन योजनाओं पर हर साल करोड़ों रुपये खर्च भी किए जाते हैं। ऐसे ही किसानों के लिए देश में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाया जा रहा है, जिसका पूरा खर्च केंद्र सरकार उठाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त मिलती है यानी सालाना 6 हजार रुपये किसानों को दिए जाते हैं। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपको ये लाभ मिले, तो इसके लिए आपको ई-केवाईसी करवानी होगी। अगर आप ये नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप इसे कैसे करवा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...